kaithal-car ki takkar se chatar ghayal aaropi ke khilaaf case darj

Kaithal : कार की टक्कर से छात्र घायल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

कैथल

कैथल में शुगर मिल के पास कार की टक्कर लगने से छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव सिसला निवासी जयमल सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसका बड़ा लड़का अनिश राविश एक माह से कैथल की लाइब्रेरी में कंपीटिशन की तैयारी करने जाता है। एक सितंबर को अनिश बाइक पर सवार होकर लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था।
तेज गति में थी कार
जयमल ने बताया कि वो और उसका चचेरा भाई कश्मीर सिंह भी निजी काम से कैथल गए थे। शाम पांच वह वे एक साथ घर के लिए रवाना हुए। वह और कश्मीर सिंह एक बाइक पर थे और अनिश दूसरी बाइक पर अकेला उनसे थोड़ा आगे था। करनाल रोड पर शुगर मिल के पास पहुंचे तो तेज गति और लापरवाही से आए कार चालक ने अनिश को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।