http://citytehelka.in/srk-jawan-movie-cinemagharon-me-aaj-release-hui-shahrukh-ki-jawan/

SRK Jawan Movie: रिलीज होते ही हिट हुई शाहरुख की ‘जवान’, बॉक्स ऑफिस पर छा गई शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी

बॉलीवुड मनोरंजन हरियाणा

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज हो गई है। जिस पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख की इस फिल्म की बंपर ओपनिंग ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

जवान को लेकर लोगों के बीच बहुत क्रेज है। वह सुबह पहला शो देखने के लिए पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं थिएटर्स के बाहर खूब धमाल मचा रहे हैं। शाहरुख खान की मूवी को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म देखना शुरू कर दिया है उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी राय भी दे रहे हैं। जो भी इस फिल्म को देख रहा है वह इसकी तारीफ ही कर रहा है। जवान के फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं।

पठान के बाद सिनेमाघरों में शाहरुख ने ‘जवान’ बनकर दी दस्तक

Whatsapp Channel Join

साल 2023 की में ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ देने के बाद एक बार फिर आज शाहरुख दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं। पठान के बाद अब शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में ‘जवान’ बनकर दस्तक दी है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी ‘जवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे लेकर शाहरुख के फैंस खासे उत्साहित हैं।

फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अल सुबह से ही दर्शकों के बीच फिल्म देखने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका असर जवान की टिकट की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला था।

भगवान श्रीकृष्ण बनकर जवान देखने पहुंचा नन्हा फैन

शाहरुख खान का एक नन्हा फैन भगवान कृष्ण बनकर शाहरुख खान की फिल्म देखने पहुंचा, जो जन्माष्टमी पर रिलीज हुई है। बच्चा पीली धोती, सिर पर पगड़ी पहने और बांसुरी के साथ पोज देते देखा गया।

जवान’ के फर्स्ट हाफ ने जीता फैंस का दिल

शाहरुख खान की ‘जवान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस ने अब फिल्म पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर जवान के ही चर्चे हैं। फिल्म देख रहे दर्शकों ने फिल्म के पहले हाफ की जमकर तारीफ की है। फैंस इसे ‘बेस्ट क्लिफहैंगर इंटरवल सीन’ बता रहे हैं।

रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, भारत में पहले दिन के लिए जो एडवांस बुकिंग हुई है। उससे ‘जवान’ की 32.47 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। दूसरी तरफ ओवरसीज कलेक्शन 18.70 करोड़ रुपये है। इस किंग खान की ‘जवान’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस टिकटों की बिक्री से 51.17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

इतना ही नहीं पहले दिन के लिए एडवांस टिकटों की बिक्री के मामले में ‘जवान’ ने भारत में ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। मल्टीप्लेक्स चेन में ही फिल्म की 3,91,000 टिकट बिक चुके हैं।