झज्जर जिले के गांव लगरपुर के पास देर रात सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दि।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दि। फिर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मजदूरी का काम करता था मृतक
जांच अधिकारी ने बताया कि कपिल मजदूरी का काम करता था। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर लगरपुर से बादली गांव में काम के लिए आया हुआ था। काम खत्म करके वापस अपने गांव लगरपुर लौट रहा था तो गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कपिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दि। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है, ताकि मदद मिल सके।
अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लगरपुर गांव के पास सड़क हादसा हुआ है। मृतक कपिल के पिता हरिकिशन के बयान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

