http://citytehelka.in/south-ki-hasine-k-sath-kaam-apni-pehli-film-me-krenge-aamir-khan-k-bete/

साउथ की इस हसीना संग डेब्यू करेंगे Amir Khan के बेटे, जुनैद खान की फिल्म का हुआ ऐलान

बॉलीवुड मनोरंजन

बॉलीवुड में एक और स्टारकिड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है, आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाले हैं। उनके साथ साउथ सिनेमा की एक दमदार एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

साउथ की फेमस फिल्म ‘मारी 2’, ‘फिदा’, ‘गार्गी’ और ‘श्याम सिंघा रॉय’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आमिर का बेटा कर रहा बड़े डेब्यू की तैयारी

Whatsapp Channel Join

अभिनेत्री बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी, जो कथित तौर पर एक प्रेम कहानी के रूप में बनाई जाएगी। ट्रैक टॉलीवुड के अनुसार, जहां आमिर ने अपनी  फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बॉक्स-ऑफिस पर असफलता के बाद ब्रेक लिया है। वहीं उनका बेटा यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म में अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहा है।

प्रेम कहानी होगी जुनैद की पहली बॉलीवुड फिल्म

यशराज फिल्म्स के लिए सिनेमाघरों में शाहरुख खान-स्टारर ‘पठान’ और ओटीटी पर ‘द रोमांटिक्स’ के साथ यह बॉक्स-ऑफिस पर एक सफल साल रहा है। वाईआरएफ में अपनी पहली फिल्म के बाद जुनैद अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। सुनील पांडे निर्देशित यह फिल्म एक प्रेम कहानी बताई जा रही है।

आमिर की पहली पत्नी के बेटे हैं जुनैद

बता दें कि जुनैद खान, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। आमिर और रीना की एक बेटी भी हैं जिनका नाम आइरा खान है। हाल ही में आइरा की सगाई हुई है। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की थी। आमिर और किरण की मुलाकात 2005 में उनकी फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है, जिसका जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ था। दो साल पहले आमिर ने किरण से भी तलाक ले लिया था।

पहली पत्नी संग खुश दिखें मिस्टर परफेक्शनिस्ट

एक्टर आमिर खान अपनी पहली वाइफ रीना दत्ता से भले ही अलग हो चुके हैं। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता आज भी काफी प्यार भरा है। हाल में ही दोनों को एक साथ मुंबई में एक स्टोर से बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान ने दोनों एक दूसरे को प्यार से पकड़े पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। फोटो खिंचवाते हुए दोनों काफी खुश नजर आएं।