(सिटी तहलका से अशोक शर्मा की रिपोर्ट)
पानीपत के समालखा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन मछरोली में ढोल नगाड़ों के साथ नाच कूद कर गणेश जी महाराज का स्वागत किया गया। उनको विराजमान करवाया गया और गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करवाया गया। अलग-अलग तरह के रसों, पंचामृत से अभिषेक किया गया। आचार्य देव मुनि महाराज द्वारा पवित्र मंत्र उच्चारण से पूजा पाठ की गई।
कॉलेज के संस्थापक सुशील गुप्ता ने पूजा करवाई। कॉलेज की चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने सभी स्टाफ के साथ नाच कूद कर गणेश जी महाराज का स्वागत किया। प्रोफेसर राजेश भारद्वाज पूजा अर्चना में शामिल हुए। डॉक्टर बलजीत सिंह वाइस प्रिंसिपल,डॉ दर्शन धीमान,डॉ पूनम,सोनिया बंसल,प्रदीप कुमार आदि सभी स्टाफ मेंबर धूम धड़ाके से ढोल नगाड़ों के साथ नाच कूद कर फूलों की वर्षा के साथ गणेश जी महाराज का स्वागत किया।
7 दिन के लिए गणेश जी को कॉलेज में करवाया गया विराजमान
कॉलेज में सभी बच्चों के मानसिक और शारीरिक शक्ति की वृद्धि करने के लिए गणेश जी को 7 दिनों के लिए कॉलेज में विराजमान करवाया गया। संस्थापक सुशील गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह कॉलेज में बच्चों के समृद्धि के लिए सुख, शांति ,धन धान्य सुमति सर्व कार्य सिद्धि के लिए गणेश भगवान की पूजा की गई। इनकी पूजा करने से सभी कष्टो का निवारण होता है। कॉलेज की चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने बताया गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सर्व कार्य सिद्धि और सभी तरह के कष्टो का निवारण होता है। आचार्य देव मुनि जी महाराज के द्वारा सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।