asian-games-china ne bhartiye khiladiyo ko roka khel mantri anuraag thakur ne china ka dora kiya radd

Asian Games चीन ने भारतीय खिलाड़ियों को रोका, खेल मंत्री Anurag Thakur ने चीन का दौरा किया रद्द

खेल देश बड़ी ख़बर हरियाणा

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को हांगझोउ में एशियाई खेलों के लिए आधिकारिक मान्यता न देने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह कृत्य खेल की भावना और उसके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चीन के भेदभावपूर्ण बर्ताव के खिलाफ भारत के विरोध के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है।

चीन एक बार फिर भारत के साथ अरुणाचल प्रदेश को लेकर विवाद खड़ा करने में लगा है. पिछले महीने ही चीन ने नया नक्शा निकालकर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। अब 19वें एशियन गेम्स की मेजबानी में चीन अरुणाचल प्रदेश को मुद्दा बना रहा है।

Whatsapp Channel Join

पहले तो चीन ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे तीन भारतीय एथलीटों को एंट्री की मंजूरी नहीं दी और अब इस कदम को सही भी ठहरा रहा है। जिन तीन एथलीटों को चीन ने एशियन गेम्स में आने से रोका, तीनों अरुणाचल प्रदेश की हैं।

चीन की इस हरकत का भारत सरकार ने विरोध किया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तो अपना निर्धारित चीन दौरा रद्द कर दिया है.