एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं।
एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।
नेहा ने रजत पदक जीता
17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

ईशा सिंह तीसरे और रिदम सांगवान 11वें स्थान पर
25 मीटर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में शानदार शुरुआत के बाद मनु भाकर 294 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। ईशा सिंह 292 के साथ तीसरे और रिदम सांगवान 290 के साथ 11वें स्थान पर हैं। हालांकि, रैपिड राउंड के बाद कल चीजें बदल सकती हैं। शीर्ष आठ शूटर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
निराशाजनक प्रदर्शन
पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग : रोजित सिंह यांगलेम, एसो और रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम की भारतीय तिकड़ी 45.394 सेकेंड के समय के साथ नौ टीमों में से सातवें स्थान पर रही।
महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग : सेलेस्टिना, त्रियाशा पॉल और मयूरी धनराज ल्यूट की भारतीय तिकड़ी 52.898 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।
पुरुष टीम परस्यूट क्वालीफाइंग : विश्वजीत सिंह, वेंकप्पा केंगलगुट्टी, नीरज कुमार और दिनेश कुमार की भारतीय चौकड़ी 4:16.085 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।
तुलिका मान ने रेपेचेज राउंड जीता
जूडो में तुलिका मान कांस्य पदक मुकाबले में पहुंच गई हैं और यहां जीत हासिल कर वह कांस्य पदक अपने नाम कर सकती हैं। तुलिका मान ने चीनी ताइपे की जिया वेन त्साई के खिलाफ इप्पोन द्वारा अपना रेपेचेज राउंड जीता और महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मुकाबले में पहुंच गईं।