download 1 5

Sonipat में गैंगवॉर, यमुना नदी की खान पर सरेआम फायरिंग

सोनीपत हरियाणा

सोनीपत से एक और गैंगवॉर का मामला सामने आया है। जहां जैनपुर गांव में यमुना नदी की खान पर सरेआम फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें खान पर काम करने वाले संदीप नामक शख्स को एक बाइक सवार ने गोली मारी और मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना में संदीप गंभीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जहां दो दिन पहले भी दो गुटों के आपसी विवाद में फायरिंग की गई थी। पुलिस ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि जिस समय आरोपी हमलावर आए उस समय संदीप अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने संदीप पर एक के बाद एक गोली दागनी शुरु कर दी।

डीएसपी गौरखपाल ने बताया कि परिजनों ने वारदात में विकी और रोहन नामक आरोपियों के शामिल हने का अंदेशा जताया है। फिलहाल घायल निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि क्राइम की ये बढती वारदातें किस ओर इशारा कर रही हैं कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन वारदातों पर काबू करने में असफल है।