Asian Games 2023 : भारत की झोली में 15वां पदक, शूटिंग टीम ने रजत पर लगाया निशाना

खेल देश बड़ी ख़बर हरियाणा

एशियन गेम्स 2023 में भारत का मेडल का खाता खुल गया है। देश को पहला मेडल शूटिंग के खेल से मिला है। भारतीय महिला शूटिंग टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर निशाना लगाया है। मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में कुल 1886 प्वाइंट्स आर्जित करते हुए देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत का मेडल का खाता खुल चुका है। भारतीयम महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में देश को पहला मेडल दिलाया है। मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया है। तीनों ने मिलकर कुल 1886 प्वाइंट्स हासिल किए। मेहुली ने 630.8, रमिता ने 631.9 और आशी ने 623.3 प्वाइंट्स आर्जित करते हुए भारत का चीन में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पहला सिल्वर मेडल पक्का किया।

चीन के नाम रहा गोल्ड मेडल

Whatsapp Channel Join

10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल पर चीन ने कब्जा जमाया। भारतीय महिला टीम ने चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में गोल्ड मेडल हाथ से फिसल गया। चीन की जोड़ी ने 1896.6 प्वाइंट्स हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

रोइंग खेल में भारत ने जीता रजत पदक

शूटिंग के साथ-साथ रोइंग खेल में भी भारत के लिए शुरुआत बेहद दमदार रही है। अरविंद सिंह और अर्जुन लाल की जोड़ी ने इस खेल में देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया है। अरविंद और अर्जुन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लाइटवेट कैटेगिरी में रजत पदक पर कब्जा जमाया है।