कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने गांव मथाना में अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के प्रांगण में अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण किया। वही इंस्टिट्यूट के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
राजा मंत्री डॉ बनवारी लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज गांव मथाना के अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के प्रांगण में अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल की है कि जहां पर भी हमारे ऐसे इंस्टिट्यूट है वहां पर अंबेडकर जी की मूर्ति लगाई जाए ताकि जब भी वहां पर बच्चा आए तो सबसे पहले वह अंबेडकर जी की मूर्ति के दर्शन करें और उनसे प्रेरणा ले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा जो भी पोर्टल के माध्यम से काम किए जा रहे हैं वह जरूरतमंद और गरीब लोगों के काम आ रहे हैं, और साथ में जनता का काम भी बहुत आसान हो गया है। लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और इससे भ्रष्टाचार भी खत्म होगा।

