4c839607 a768 4719 bf1e eb90aa114365

महमूदपुर में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें : राजेश नागर

फरीदाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोडों रुपयों की लागत से विकास कार्य शुरू हैं और इन विकास कार्यों से स्थानीय जनता को बड़ा लाभ होगा।

यह बात विधायक राजेश नागर ने आज गांव महमूदपुर में सड़कों गलियों और नालियों के निर्माण कार्य को शुरुआत करवाते समय कहीं। उन्होंने कहा कि यहां बीएन्डआर की ओर से करीब ढाई करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की शुरुआत स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वा कर की। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों में तिगांव विधानसभा क्षेत्र बहुत तेजी से आगे चल रहा है, जो सभी लोगों को दिखाई भी पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों को प्राप्त हो रहा लाभ

Whatsapp Channel Join

नागर ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अनेक जगहों पर नाली, सड़क, खड़ंजा, गली, पानी, सीवर आदि के कार्य चल रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक ही नीति है। हरियाणा एक हरियाणवी एक। इसीलिए वह सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य करवा रहे हैं।

सर्वाधिक वोट देकर पहुंचाया विधानसभा

उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध हूं। आप लोगों ने मुझे सर्वाधिक वोट देकर विधानसभा पहुंचाया है। राज्य के मुख्यमंत्री भी आप लोगों को सर्वाधिक विकास करवा कर आपको धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अपने विकास कार्य के साथ-साथ एजुकेशन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। आप लोगों का इसी प्रकार सहयोग रहा तो हम हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनेंगे।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, सुरेन्द्र बिधूड़ी, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, जतनपाल पूर्व सरपंच, बदले राम, धीर सिंह पीलवान, रमेश सरपंच, जसमाल सरपंच, रतन सरपंच कबूलपुर, योगेश सरपंच ढहकोला, मनोज सरपंच भैंसरावली, धन्नी सरपंच, राजेन्द्र सरपंच, धर्मवीर सरपंच, राम सिंह नेताजी, शीशपाल, मुखराम थानेदार, विजेंद्र पीलवान, हरिचंद सरपंच, रतीचंद नागर, ऋषि नागर, अजब चंदीला, एसडीओ प्रकाश लाल बीएन्डआर, एसडीओ हरेंद्र, जेई राजवीर, जेई वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।