download 1

9 बड़े-छोटे बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर 209 रूपये महंगा, पोस्ट ऑफिस आरडी पर भी बढ़ा ब्याज

देश बड़ी ख़बर हरियाणा

1 अक्टूबर से 9 छोटे-बड़े बदलाव के मामले सामने आए है। जिसमें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 209 रुपए का इजाफा होने के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट पर भी अब 6.5 प्रतिशत की जगह 6.7 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको ज्यादा टैक्स देना होगा।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में ये अब 209 रुपए महंगा होकर 1731.50 रुपए का हो गया है। पहले सिलेंडर 1,522 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1636 रुपए की जगह 1839.50 रुपए, मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपए से बढ़कर 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने पिछले महीन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। दिल्ली में अभी यह 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए में मिल रहा है।

बर्थ सर्टिफिकेट की बढ़ी अहमियत
अब डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत बढ़ गई है। नए नियम के तहत बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वोटर आईडी, विवाह पंजीकरण, सरकारी रोजगार, पासपोर्ट और आधार बनवाने सहित कई जगहों पर सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकेगा। एक अक्टूबर से इंटरनेशनल क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विदेश में इस्तेमाल करना महंगा हो गया है। इस पर 20 प्रतिशत टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यानी टीसीएस लगेगा। इस बार के बजट में टीसीएस को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया था। अब इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड का भारत से बाहर इस्तेमाल लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम यानी एलआरएस के तहत आ गया है।

Whatsapp Channel Join

download 2

एक वित्तीय वर्ष में इंटरनेशनल डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 7 लाख रुपए तक खर्च करने पर 20 प्रतिशत टीसीएस नहीं लगेगा, लेकिन यदि कोई विदेश यात्रा पर एक वित्त वर्ष में 8 लाख रुपए का कार्ड पेमेंट करता है, तो उसे पूरी रकम पर 20 प्रतिशत यानी 1.6 लाख रुपए टीडीएस चुकाना होगा। 7 लाख से 1 रुपए भी ज्यादा खर्च होने की स्थिति में पूरी रकम टीसीएस के दायरे में आएगी।

ब्याज दरें 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत बढ़ी

केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब 5 साल की आरडी पर ब्याज दरें 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी गई है। अन्य सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें जुलाई-सितंबर की तरह ही रखी गई हैं। सबसे ज्यादा 8.2 प्रतिशत ब्याज सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर मिल रहा है। भारत में आज से व्हीकल्स का क्रैश टेस्ट आज से शुरू हो गया है। यहां भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय नॉर्म्स पर एजेंसी कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देगी। इस टेस्ट में कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाएगी। 0 स्टार का मतलब अनसेफ और 5 स्टार का मतलब पूरी तरफ सेफ माना जाता है। अब तक ऑटो मेकर्स ने कारों के करीब 30 मॉडलों को टेस्ट के लिए रजिस्टर कराया है।

download 1 1

आधार की जानकारी दर्ज करना जरूरी

अब आधार छोटी बचत योजनाओं में जरूरी हो गया है। पीपीएफ, सुकन्या और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स आदि में आधार की जानकारी दर्ज करना जरूरी है। अगर आपके ऐसा नहीं करते हैं तो तुरंत बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस जानकारी दर्ज करवाएं। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर 2023 से इन खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा। आज से हीरो मोटोकॉर्प की प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक करिज्मा एक्सएमआर 7 हजार रुपए महंगी हो गई है। हीरो करिज्मा एक्सएमआर की एक्स-शोरूम कीमत 1,72,900 रुपए से बढ़कर 1,79,900 रुपए हो गई है। 3000 रुपए की टोकन मनी देकर ये बाइक बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी इसी फेस्टिव सीजन में शुरू की जाएगी।

ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा जीएसटी

टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों मे इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कमर्शियल व्हीकल के अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में एवरेज 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST लगेगा। ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स-रेसिंग और कैसिनो पर अब से 28 प्रतिशत जीएसटी चुकाना होगा। इससे पहले तक ज्यादातर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था। देश के 40 करोड़ लोग ऑनलाइन गेम खेलते हैं।