Vadhavaram Colony

Panipat में दोस्त के साथी ने बहन के सामने मारा थप्पड़, आहत युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला पानीपत की वधावाराम कॉलोनी में दोस्त के थप्पड़ मारे जाने से आहत एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले आरोपी पर मरने के लिए मजबूर करने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वधावाराम कॉलोनी के एक युवक को बहन के सामने ही दोस्त के साथी ने थप्पड़ मार दिए। जिससे वह इतना आहत हुआ कि युवक ने रात को ही अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जिस वक्त युवक ने फंदा लगाया, उसकी बहन पास में ही सो रही थी। हालांकि बहन को घटना के बारे में बिल्कुल भी भनक नहीं लगी। वहीं फंदा लगाने से 2 घंटे पहले युवक ने अपनी बहन से चाय भी मांगी थी, लेकिन उसे चाय नहीं मिली। इसके बाद वह खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटकता मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में आशु ने बताया कि वह वधावाराम कॉलोनी की रहने वाली है। मृतक और वह दोनों भाई-बहन हैं। उसका 22 वर्षीय छोटा भाई पारिस उर्फ बंटी अविवाहित था। 1 अक्तूबर शाम को वह अपने भाई के साथ किसी काम से विजय नगर गई थी। करीब 6 बजे दोनों पैदल वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में दीपक और उसके 2 साथी बाइक पर आए। इस दौरान दीपक के दोस्त ने पारिस को थप्पड़ मारा। जिससे पारिस का मोबाइल भी गिर गया। इसके बाद दीपक दोस्तों के साथ वहां से चला गया। मैं भाई पारिस के साथ घर वापस आ गई और रात को सभी खाना खाकर सो गए।

Whatsapp Channel Join

फंदा लगाने से पहले युवक ने मांगी थी बहन से चाय

आशु के अनुसार रात को घर के एक कमरे में वह दोनों भाई-बहन व दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे कि रात करीब 1 बजे उसकी आंख खुली तो उसने चाय बनाई। इस दौरान पारिस ने भी चाय मांगी, लेकिन उसे चाय नहीं दी। इसके वह चाय पीकर सो गई। फिर करीब 3 बजे दोबारा आंख खुलने पर देखा कि पारिस ने खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल में चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया है। बहन ने आनन-फानन में भाई को नीचे उतारा और परिजनों को बुलाया। उसने पारिस को हिलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशु ने बताया कि उसका भाई पारिस नशा करने का आदी थी। उसने दीपक के दोस्त से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी पर मरने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।