कनकनक

9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल टाई को बनाया फांसी का फंदा;हॉस्टल की खिड़की से लटक कर मौत को लगाया गले

CRIME हरियाणा हिसार

हिसार के कांकेर से हॉस्टल में रहने वाले एक 9वीं कक्षा के छात्र के सुसाईड का मामला सामने आया है। जहां मृतक छात्र ने स्कूल यूनिफॉर्म की टाई को अपनी मौत का हथियार बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के मुताबिक छात्र ने टाई से फंदा बनाया और खिड़की से लटककर अपनी जान दे दी। छात्र 9वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्रेपिंजोडी गांव का रहने वाला था।छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इसका किसी को कुछ अता-पता नहीं।

हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि, उन्हें चपरासी के माध्यम से जानकारी मिली थी कि, 9वीं का छात्र हॉस्टल के स्टडी रूम में चटाई में पड़ा हुआ है। जिसके बाद हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि मृतक ने खिड़की में टाई से लटक कर आत्महत्या कर ली है।यह जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्प्ताल पहुंचाया।

दो दिन पहले ही अपने घर से आया था छात्र

Whatsapp Channel Join

हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि छात्र अपने घर से दो दिन पहले ही हॉस्टल आया था। 20 दिन से वह अपने घर में था। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक के पेट और सीने में दर्द के कारण वह अपने घर गया था। जहां इलाज के बाद वह फिर से हॉस्टल आया था।लेकिन आज स्टडी रूम में टाई के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल, छात्र की आत्महत्या का कारण क्या था? इसका पता लगाया जा रहा है।

कांकेर टीआई शरद दुबे ने छात्र आत्महत्या मामले बताया कि पुलिस द्वारा मौके से हॉस्टल में जाकर जांच की गई है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है,पूरे मामले की जांच की जा रही है।