775464 accident 01 1

बाइक के पहिए में चुन्नी फंसने से सड़क हादसा: महिला की मौत, बेटे व पति को आई गहरी चोट

झज्जर हरियाणा

हरियाणा के झज्जर के गांव कोट के पास बाइक में महिला की चुन्नी फंसने से सड़क हादसा हो गया। इस दौरान महिला को गहरी चोटें आईं, जिसके बाद महिला के पति ने तुरंत हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार 28 वर्षीय पूजा पत्नी जयपाल निवासी दिल्ली अपने पति जयपाल के साथ बाइक से झज्जर शहर एक साल के बेटे दिव्यांश को दवाई दिलाने बाइक से जा रही थी। जब वह झज्जर के गांव कोट के पास पहुंची तो उसकी चुन्नी बाइक के टायर में फंस गई। इस दौरान सड़क पर गिरने से पूजा को गहरी चोटें आईं, जिसके कारण पूजा की मौत हो गई।

वहीं, सड़क हादसे में पूजा के पति जयपाल और उसके बेटे दिव्यांश को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है। झज्जर सदर थाना से आए जांच अधिकारी एचसी विश्व प्रकाश ने बताया कि पति जयपाल के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Whatsapp Channel Join