Samalkha Gurdwara Committee

Haryana सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव का आगाज होते ही सरगर्मियां तेज

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव का आगाज होते ही चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए वोट बनाने की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को पानीपत के खंड समालखा के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला और गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड कमेटी के प्रधान गोपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जगतार सिंह बिल्ला ने कहा कि सिख वोटस का मुख्य सेंटर जीटी रोड गुरुदारा गुरु गोविंद सिंह में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोट बनवाने की तारीख को बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दिया है। आधार कार्ड दिखाकर भी वोट बनाने की बात कही गई है।

जगतार सिंह बिल्ला और गोपाल सिंह ने सिख समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वह जल्द से जल्द फार्म भरकर अपना आवेदन करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी की ओर से वोटर कार्ड दिखाने की जो आवश्यकता थी, इस पर चुनाव आयोग का कहना है कि आधार कार्ड दिखाकर भी वोट बनवाई जा सकती है। बिल्ला ने कहा कि इन वोटों के आधार पर ही सिखों का हरियाणा में राजनीतिक वजूद बनेगा।

Whatsapp Channel Join