20220526 istock unknown caller

धागा कारोबारी महिला को मिल रही Phone पर लगातार धमकियां, Caller कहता है बेटियों की जिदंगी खराब करने की बात

पानीपत हरियाणा

हरियाणा के पानीपत शहर की रहने वाली एक धागा कारोबारी महिला को 7 महीनों से लगातार फोन पर धमकियां मिल रही है। दरअसल, महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता हटा लिया। जिससे बौखलाए लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। उसने अलग-अलग नंबरों से कॉल की और करवाई। बेटियों की जिंदगी खराब करने की धमकियां दी। बहुत प्रताड़ित होकर हिम्मत जुटाकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह धागे की कारोबारी है। वह 7 बच्चों की मां है। जिसमें 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। उसकी एक बेटी के रिश्ते की बात करीब डेढ साल पहले से दानिस पुत्र रहीस हुसैन अंसारी निवासी कालागढ जिला रुद्र गढ़ उत्तराखंड व हाल पहाडगंज दिल्ली के साथ चल रही थी। बाद में उन्होंने दानिश के परिवार के बारे में जानकारी ली, तो उनके परिवार से विचार नहीं मिले। जिसके बाद उसने बेटी का रिश्ता दानिश के साथ करने से मना कर दिया।

आपत्तिजनक भाषा का किया प्रयोग

Whatsapp Channel Join

इसके बाद दानिश ने महिला को फोन कर कहा कि उसमें क्या कमी है, जो उससे रिश्ता करने से मना कर रहे हैं। जिस दौरान उनकी बहस भी हुई। अब करीब 6-7 महीनों से महिला के फोन पर अंजान व्यक्तियों की कॉल्स आ रही है। जिन्होंने उसे धमकी दी। कहा कि उसकी लड़कियों की जिंदगी खराब कर देंगे।

जहां पर शादी होगी, वहीं पहुंच जाएंगे। 28 अगस्त को भी कॉल्स आई। बेटियों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। रात भर अलग-अलग नंबरों से फोन आते रहे। 27 सितंबर को भी फोन आए, जिन नंबरों से भी मां-बेटियों के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। महिला ने शक जताया है कि ये सब दानिश करवा रहा है।