1696996982

Rohtak पीजीआई में आत्महत्या, चद्दर का फंदा बना दी जान

रोहतक हरियाणा

रोहतक के पीजीआई में एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जिसका शव पीजीआई के शव गृह के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जब आसपास के लोगों ने उसे लटका हुआ देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीजीआईएमएस पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। वहीं उसकी जेब से पहचान के लिए कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। मृतक टी-शर्ट व हाफ पेंट पहने हुए था। उसकी चप्पलें पास में ही पड़ी थी। पुलिस के अनुसार मृतक के पेट पर पटि्टयां बंधी हुई थी। जिससे पता लगा कि उसका ऑपरेशन भी हो रखा था। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उसका पीजीआई में उपचार चल रहा था। मृतक ने चद्दर का फंदा बनाया हुआ था।

पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

Whatsapp Channel Join

पीजीआइएमएस थाना प्रभारी प्रमोद गोतम ने बताया कि मृतक के शव को शवगृह में रखवाया है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पेट पर ऑपरेशन के निशान और पटि्टयां बंधने से लग रहा है कि उसका पीजीआई से उपचार चल रहा था। इसी कारण तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।