हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर से रुह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आरोपियों के द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्क में बुधवार की रात एक युवक की पत्थर से सिर और मुंह कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का चेहरा कुचला हुआ है। उसका रक्तरंजित शव पार्क की दीवार के पास अर्धनग्न हालत में मिला है।
बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्क में बुधवार की रात एक युवक की पत्थर से सिर और मुंह कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव पार्क की दीवार के पास अर्धनग्न हालत में मिला है। युवक की इतनी बेरहमी से हत्या की गई कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्यारों का नहीं चला पता
पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी हत्या किसने और क्यों की यह भी पहचान के बाद ही पता लगेगा। वीरवार की सुबह जब पार्क में लोग सैर के लिए आए तब एक तरफ दीवार के साथ पेड़ पौधों के बीच युवक का खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।
बुरी तरह कुचला हुआ था युवक का सिर और मुंह
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का सिर व मुंह पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। युवक के नीचे के कपड़े भी निकले हुए थे। ऐसे में पुलिस ने आसपास में पूछताछ की। जहां पर शव मिला वहां पास में ही शराब ठेका भी है। ऐसे में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल तो मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कड़ी सुलझेंगी।

