4 deputy CMs of Congress

BJP-JJP और Congress के बाद कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने Hooda के 4 Deputy CM वाले बयान पर ली चुटकी, Birender Singh पर भी कही बड़ी बात

बड़ी ख़बर यमुनानगर राजनीति हरियाणा

कांग्रेस के 4 डिप्टी सीएम वाले बयान पर भाजपा-जजपा और अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कटाक्ष का सामना कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अब कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी चुटकी ली है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पहले एक डिप्टी सीएम बनाकर देख तो लिया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने बीरेंद्र सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर में एससी मोर्चा सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे थे। एससी मोर्चा सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में यमुनानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने हिस्सा लिया। गांव सलेमपुर बांगर में आयोजित इस सम्मेलन से कैबिनेट मंत्री काफी गदगद नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया और उन्हें तराजू पर बिठाकर लड्डुओं से तोला गया।

कंवरपाल

हर वर्ग मनोहर लाल को करता है पसंद

Whatsapp Channel Join

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा जरूरतमंदों की पार्टी है और यह हर वर्ग का ख्याल रखती है। मनोहर लाल सरकार ने बीते 9 साल में गरीब कल्याण के लिए बहुत से काम किए हैं। यही वजह है कि हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पसंद करते हैं। 9 साल के कार्यकाल में बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरियां दी गई हैं। यह सिर्फ भाजपा के ही कार्यकाल में हो सकता है।

मंत्री और डिप्टी सीएम में कुछ खास फर्क नहीं

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उप मुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले डिप्टी सीएम बनकर देख लिया है। उससे उन्होंने क्या हासिल किया। उन्होंने कहा कि मंत्री और डिप्टी सीएम में कुछ खास फर्क नहीं होता। अगर विकास की बात है तो पूरे हरियाणा का होना चाहिए, न की जाति विशेष का और यह काम भली भांति भाजपा कर रही है। भाजपा राज में हर वर्ग के हित की सोच के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस ही जाति विशेष की बात कर सकती है।

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह पर हाईकमान करेगा फैसला

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह फैसला हाईकमान करेगा। लेकिन अगर बीरेंद्र सिंह ने इस तरह का बयान दिया है तो वह गलत है। भाजपा सरकार में हमेशा उनका मान-सम्मान किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। भाजपा में हर नेता और कार्यकर्ता एक समान है। सभी को एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित की सोच सकती है।