1 1697519839

Karnal में गुरु Harikishan School की गिरी दीवार, आस-पड़ोस के लोग School पर लापरवाही का लगा रहे आरोप

करनाल हरियाणा

हरियाणा के करनाल जिले में सेक्टर 13 में देर रात गुरु हरिकिशन स्कूल की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन मलबे के नीचे 2 कार, 3 स्कूटी व एक बाइक दब गई। आस-पड़ोस के लोग स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि कई बार कहा गया था कि दीवार को रिपेअर करवाया जाए लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। हादसा सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ है।

स्कूल के सामने रहने वाले लोगों ने बताया कि वे घरों में सो रहे थे। रात को अचानक धड़ाम की आवाज आई। ऐसे लगा कि कहीं बिजली गिरी हो, लेकिन जब बाहर आकर देखा तो स्कूल की दीवार गिरी हुई थी। दीवार गिरने से हड़कंप की स्थिति बन गई। रात को ही स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी गई, लेकिन सुबह तक भी कोई डायरेक्टर नहीं आया। करीब 10 से 15 लाख के बीच नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

नींव में पानी घुसने के कारण कमजोर हो चुकी थी दीवार

Whatsapp Channel Join

विमला देवी का कहना है कि स्कूल की दीवार के पास ही स्कूल के बच्चे खेलते रहते हैं और महिलाएं व अन्य लोग भी सैर करते रहते हैं। दीवार के नीचे रखे बेंचों पर भी कोई न कोई बैठा रहता है। यदि दीवार दिन के समय में गिर जाती तो जानी नुकसान भी हो सकता था। दीवार के आसपास लगे पौधों को स्कूल की तरफ से पानी दिया जाता था। दीवार की नींव पानी घुसने के कारण कमजोर हो चुकी थी, लेकिन लोगों के कहने के बावजूद भी स्कूल ने दीवार की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पार्षद बोले- स्कूल के खिलाफ होना चाहिए एक्शन

पार्षद वीर विक्रम ने बताया कि दीवार गिरने से नुकसान हुआ है। लोगो में दहशत भी है। अगर दीवार दिन में गिरती तो शायद कोई न कोई व्यक्ति या बच्चा या फिर महिला मलबे के नीचे दब सकती थी। स्कूल के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।