Screenshot 850

Hisar: युवक की मौत का मामला, धरने पर बैठे ग्रामीण, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से फूटा गुस्सा

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार में स्थित काबरेल गांव के 28 वर्षीय राजेंद्र की मौत मामले में एक बार फिर ग्रामीण लामबंद हो गए। राजेंद्र के शव को सोमवार रात को ही पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था, लेकिन ग्रामीण इस बात से नाराज होकर हिसार सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह का आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने दिया था, वैसा कुछ नहीं हो रहा।

धरने पर बैठे अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील प्रधान अनिल बेंदा और ग्रामीणों ने बताया कि गांव काबरेल के रहने वाले राजेंद्र की 27 सिंतबर को ठेके के कारिेंदों के साथ कहासुनी हो गई थी, उस दौरान उसे जमकर पीटते हुए अधमरी हालात में न्यौली कलां फाटक के पास फेंक दिया था। सोमवार को राजेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में कल काबरेल चौक पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मौके पर पुलिस विभाग के आला अफसर आए थे। ग्रामीणों की मांग है कि राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड की कमेटी द्वारा करवाया जाए। साथ ही केस में इनवॉल्व लोगों को काबू किया जाए। साथ ही वारदात में जो हथियार इस्तेमाल किए गए, उनकी पुलिस बरामदगी करे।

डीएसपी ने की ग्रामीणों से बातचीत

Whatsapp Channel Join

सिविल अस्पताल में सुबह से ही इस मामले को लेकर माहौल गर्म नजर आया। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अशोक कुमार भी सिविल अस्पताल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने डीएसपी के समक्ष मांग की है कि 5 सदस्य मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए।

जांच अधिकारी को भी किया लाइन हाजिर
बता दें कि कल रात को ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद एसएचओ और जांच अधिकारी को भी लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे कि इन्होंने ग्रामीणों और गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ गलत व्यवहार किया था।