download 4 1

Ambala : जेठ के साथ भागी विवाहिता, मायके वालो ने पति पर जड़े आरोप, 3 साल पहले हुई थी शादी

अंबाला हरियाणा

अंबाला जिले में विवाहिता का कहासुनी होने के बाद 2 बच्चों को छोड़ जेठ के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। जिसमें यूपी के मुरादाबाद निवासी महिला की 3 साल पहले मुलाना निवासी शिवम के साथ शादी हुई थी। उधर विवाहिता के मायके वालों ने मुरादाबाद पुलिस थाने में शिवम के खिलाफ बेटी की हत्या कर उसे फेंकने के आरोप लगा शिकायत सौंपी है।हालांकि विवाहिता की मेरठ होने की सूचना मिली है, जिसकी तलाश में पति भटक रहा है। पति ने मुलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पत्नी 16 अक्टूबर की सुबह साढ़े 9 बजे 10 माह के बेटे और 2 साल की बेटी को घर छोड़कर गई चली गई। दोनों की शादी 10 दिसंबर 2020 को हुई थी।

जानकारी अनुसार युवक ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले चाचा ने उसका रिश्ता मुरादाबाद निवासी युवती से कराया था। वह भी मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है, लेकिन वह 15 साल पहले मुलाना आकर रहने लगे थे। वह साहा कंपनी में जॉब करता है। युवक ने बताया कि पत्नी की उसकी मां के साथ कहासुनी रहती थी। हालांकि उसका बड़ा भाई और भाभी अलग रहते हैं, जिनके साथ उसका बोलचाल नहीं है। उसकी पत्नी उनसे संपर्क रखती थी। युवक ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी उसके बड़े भाई के साथ ही घर से भागी है।

इस बार वापस नहीं लौटी
उसने बताया कि पत्नी पहले भी घर से चली जाती थी, लेकिन इस बार वापस नहीं लौटी। पत्नी के परिजन उस पर जान से मारने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि उसने आज तक कभी हाथ तक नहीं उठाया। मुलाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join