244161 casesof

Rewari : एटीएम बूथ पर युवक के साथ ठगी, बदमाशों ने कार्ड चेंज कर खाते से निकाले 30 हजार

रेवाड़ी हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दो शातिर बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ बड़े शातिराना तरीके से ठगी कर दी। पीड़ित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। जहां दोनों शातिर बदमाशों ने उसे कैमरे की तरफ फोकस से देखने को कहा और नजर पलटते ही एटीएम कार्ड चेंज कर दिया। आरोपियों ने उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुग्राम जिले के गांव घोषगढ़ निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका रेवाड़ी की कोसली कोर्ट में एक केस विचारधीन है। इसी केस के सिलसिले में वह कोसली कोर्ट में पेशी पर आया था। जहां उसे कोर्ट में कुछ पैसे जमा कराने थे। ये पैसे जमा कराने के लिए वह कोर्ट के सामने ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। विनोद की माने तो यहां बूथ पर पहले से एक युवक खड़ा था।

दो युवकों ने मदद का झांसा दिया

Whatsapp Channel Join

इसी दौरान दूसरा युवक भी एटीएम बूथ पर आ गया। जैसे ही उसने कार्ड लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन नहीं हुई। इसके बाद पीछे खड़े शख्स ने उसकी मदद करने को कहा। इसी बीच दूसरे शख्स ने विनोद को बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखने को कहा। उसने जैसे ही नजर घुमाई तो आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। विनोद कुछ देर तक एटीएम बूथ पर ही पैसे निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन पैसे नहीं निकले।

खाते से 30 हजार रुपए निकाले

बाद में विनोद बूथ से बाहर निकल गया और आरोपी वहां से चले गए। कुछ मिनट बाद ही उसके खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। करीब 4 बार में उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज आते ही वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा। साथ ही बैंक से अपने खाते से संबंधित जानकारी जुटाई। विनोद ने खाते से हुई ट्रांजैक्शन की डिटेल के साथ पुलिस को शिकायत दी। कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।