28 Oct 2023 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 28 अक्तूबर 2023🌷

🌹 दिन – शनिवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – पूर्णिमा🌷 

🌹 नक्षत्र – रेवती🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – वज्र🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:19 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:36 पर🌷

🌹 प्रथम करण – विष्टि🌷

🌹 द्वितीय करण – बावा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – मीन🌷

🌹 सूर्यराशि – तुला🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 340

आपका दिन अच्छा गुजरेगा। छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश करने में कामयाब होंगे। जमीन-जायदाद के मामलों के फैसला आज आपके पक्ष में आयेगे। आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।

image 339

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 341

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद तो गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिन दम्पतियों को अब तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

image 339

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 342

आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। आपको बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

image 339

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 343

आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।

image 339

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 344

दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी दिक्कतों का आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। पहले से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जब तक जरूरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचे।

image 339

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 345

आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

image 339

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 346

आपका दिन समान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा।

image 339

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 347

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी। इसके साथ ही दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

image 339

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 348

आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा।

image 339

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 349

आपका दिन ठीक रहने वाला है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क में घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है।

image 339

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 350

आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा होगी। जो लोग छोटे उद्योग से जुड़े है, उनके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

image 339

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 351

आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें नहीं तो पैसा फंस सकता है।

image 339

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏