29 Oct 2023 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 29 अक्तूबर 2023🌷

🌹 दिन – रविवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – प्रतिपदा🌷 

🌹 नक्षत्र – भरणी🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – सिद्धी🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:19 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:35 पर🌷

🌹 प्रथम करण – बालवा🌷

🌹 द्वितीय करण – कौवाला🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – मेष🌷

🌹 सूर्यराशि – तुला🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 353

आपका मन शांत रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। इस राशि वाले लोगों के लिए नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है। आपके जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली हैं।

image 352

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 354

आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप शांत होकर विवादों को हल करने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। लवमेट अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते हैं।

image 352

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 355

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। बेहतर होगा इस राशि के लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे।

image 352

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 356

आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है। बेहतर होगा किसी के मामलों में दखल देने से बचें।

image 352

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 357

आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

image 352

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 358

दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी मुलाकात अपने गुरू से होगी।

image 352

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 359

आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

image 352

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 360

दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

image 352

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 361

दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

image 352

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 362

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी को फिजूल खर्चों से बचाना चाहिए। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को व्यापार में फायदा हो सकता है।

image 352

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 363

दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा।

image 352

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 364

आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का ऑफर भी आ सकता है। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

image 352

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏