सोनीपत के ककरोई रोड पर ओला टैक्सी चालक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपी खरखौदा के सेहरी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने गाड़ी लूटने के इरादे से गाड़ी बुक कर वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते अपने साथ गाड़ी को लूट कर नहीं ले जा सके। आरोपियों ने अशोक के सिर में पत्थर मारकर हत्या की थी और मौके से फरार हो गए थे।
जानकारी अनुसार सिसाना गांव के ओला टैक्सी चालक के ब्लाइंड मर्डर मामले में सोनीपत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों सचिन और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी खरखौदा के गांव सेहरी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने एक प्लानिंग के तहत ओला से गाड़ी बुक की और उसके बाद गांव सिसाना के रहने वाले की गाड़ी लूट करने के इरादे से सर में पत्थर मार कर हत्या कर दी। इस मौके पर वारदात के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए
जिस कारण गाड़ी को अपने साथ नहीं ले जा सके, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपी सचिन और सौरव खरखोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव सेहरी के रहने वाले हैं। हत्या के बाद अशोक का शव खेत में झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचाने के लिए साइबर सेल की मदद ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात में गाडी को करना था प्रयोग, दुर्घटनाग्रस्त हो गई
एसीपी ने बताया कि आरोपियों का मुख्य मोटीव गाड़ी को लूटकर ले जाना था और अन्य वारदात में इस गाड़ी को प्रयोग करना था, लेकिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी को वहीं छोड़कर चले गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जाना जा रहा है, अन्य किसी वारदात में भी सम्मिलित तो नहीं थे।

