Screenshot 982

Sirsa : यूथ कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, सरकार-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

सिरसा हरियाणा

सिरसा में यूथ कांग्रेस के महासचिव वेद भाट ने शहर के अनेक युवाओं के साथ मिलकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में धांधली का भी आरोप लगाया।

इस दौरान वेद भाट ने कहा कि सिरसा शहर में विकास कार्यों की आड़ में करोड रुपए का गबन हुआ है। नगर परिषद से एक महीने पहले आरटीआई भी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कोई भी जवाब नहीं दिया गया। नगर परिषद में जमकर धांधली हो रही है। उन ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है, जो शहर में सही ढंग से विकास कार्य नहीं करते।

बड़े स्तर पर किया जाएगा आंदोलन

Whatsapp Channel Join

युवा नेता ने कहा कि सरकार व प्रशासन को चाहिए कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जांच करवाई जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा जबकि इस पूरे मामले को लेकर आरटीआई मांगी गई तो उसका भी अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा। अब भी प्रशासन द्वारा उन्हें आरटीआई का जवाब नहीं दिया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

जांच होनी चाहिए

फिलहाल उनका अर्द्ध नग्न प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें उनके सवालों के जवाब नहीं मिल जाते। सिरसा शहर में कास कार्यों के लिए 10 करोड रुपए का टेंडर मंजूर हुआ था तो ऐसे में इस बात की जांच होनी चाहिए कि 10 करोड़ रुपए किन-किन गलियों में खर्च हो रहे हैं।