Unmarried girl gives birth to a baby girl

Mahendergarh में बिन ब्याही लड़की बनी मां , बच्ची को जन्म देकर खेतों में फेंका

बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में एक अविवाहित लडकी द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद उसे फेंकने का मामला सामने आया है। महेंद्रगढ़ के कुरहावटा रोड डिफेंस कॉलोनी के पीछे खेत में एक नवजात बच्ची मिली है। एक कलयुगी मां बच्ची को जन्म देकर उसे घर के पीछे लगे खेत में फेंक दिया। जन्म देने वाली लड़की बालिग है या नाबालिग, अभी इसके बारे में कोई पुख्ता खुलासा नहीं हुआ है। बच्ची की मां को भी ज्यादा ब्लीडिंग होने पर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मां व उसकी नवजात बेटी का इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार कुरहावटा रोड डिफेंस कॉलोनी के पास रहने वाली एक अविवाहित लड़की ने दिवाली की रात को बच्ची काे जन्म दिया था। इसके बाद बच्ची को घर के पास ही खेतों में फेंक दिया। सुबह पुलिस को खेतों में नवजात के पड़े होने की सूचना मिली तो डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। तब उसकी हालत बेहद खराब थी।

बच्ची के जन्म के बाद मां को हुई थी ज्यादा ब्लीडिंग

Whatsapp Channel Join

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच के लिए दोबारा मौके पर पहुंची। आसपास के घरों में सर्च किया गया। पुलिस को एक घर के पास नाली में बड़ी मात्रा में खून पड़ा हुआ मिला। इसके बाद जांच की गई तो नवजात बच्ची की मां के बारे में खुलासा हो गया। बच्चे के जन्म के बाद लड़की को ब्लीडिंग हो रही थी। पुलिस ने इसके बाद उसे भी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अब मां-बेटी का वहां पर इलाज चल रहा है।

मां बेटी का नागरिक अस्पताल में चल रहा उपचार

पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर तैनात एसआई संजय कुमार, एसपीओ संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास पंचकूला हेड क्वार्टर से फोन आया। इसके बाद वे कुरहावटा रोड पर डिफेंस कॉलोनी में के पीछे खेत में पहुंचे। वहां पर नवजात बच्ची को बरामद कर नागरिक अस्पताल में भेजा। शहर थाना एसएचओ ने बताया कि नवजात बच्ची की मां का पुलिस ने पता लगाया। उसे भी नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में लेकर आए। वहां लड़की का उपचार चल रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है।