chaku marker hatya

Sonipat : मामूली कहासुनी के बाद Helper ने ट्रक चालक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

सोनीपत हरियाणा

सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर वोल्वो ट्रक चालक को चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चाकू लगने से घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित हेल्पर चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिमाचल निवासी मृतक के साले ने बताया कि वह हिमाचल में रहता है। उसे सूचना मिली थी कि उसके जीजा विष्णु प्रताप को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। जिसके बाद वह सोनीपत पहुंचे। जहां निजी अस्पताल में उसके जीजा को भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसके जीजा की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Whatsapp Channel Join

देर रात को सूचना मिली थी कि विष्णु प्रताप नाम के चालक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी पत्नी के बयान पर आरोपित ट्रक वोल्वो हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उपचार के दौरान विष्णु प्रताप की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

वारदात के आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।