हरियाणा के सोनीपत जिले के युवक द्वारा अंबाला से 15 साल की नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। जिसमें जब उसकी मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, तो युवक ने उसे धमकियां दी हैं। घटना सोनीपत के युवक और अंबाला कैंट के एक गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की के बीच इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप से शुरू हुई थी।
युवक ने लड़की को फंसाने के लिए उसके प्यार के जाल में डाल दिया, जिसके बाद वह दूसरी बार घर से फरार हो गई। युवक ने नाबालिग की मां को धमकियां दी है कि जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता।
महिला ने महेश नगर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बड़ी बेटी को सोनीपत का सुमित भगाकर ले गया है, जिसका इरादा शादी करने का था। महिला ने कहा कि उसकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर सुमित से 3 महीने पहले बात करना शुरू किया था।महिला के मुताबिक सोनीपत के सुमित ने पहले भी उसकी बेटी को अंबाला से लेकर जाने का प्रयास किया था।
उसने बताया कि यही युवक है, जिसने उसकी बेटी को फंसाया हुआ है और उससे उसकी शिकायत की है। महेश नगर थाने ने धारा 363/366ए के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू की जा रही है।

