usha kumar

Yamunanagar की Usha Kumar को मिला इंदिरा Gandhi Samrata Award , 21 देशों का प्रतिनिधित्व करता है Indo-Pak समन्वय सम्मेलन

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

दिल्ली के कृष्णा मेनन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दुनिया के चयनित 21 देशों से मेंबर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। भारत से 51 और हरियाणा की 3 महिलाओं को इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड से नवाजा गया। यमुनानगर जिले की समाजसेवी और कांग्रेस उपाध्यक्ष ऊषा कुमार को एक बड़े अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होने बताया समाजिक क्षेत्र में बेहतर काम के लिए मुझे सम्मान मिला है। सम्मेलन में सभी भारतीयों की खास मेहमाननवाजी हुई।

यमुनानगर जिले की रहने वाली ऊषा कुमार जो पिछले 32 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष हैं लेकिन इसके अलावा भी उनकी एक पहचान है। वो है सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम। ऊषा कुमार साल 1995 से सामाजिक दायित्व बड़ी ही जिममेदारी से निभा रही हैं। वो गरीब और जरूरतमंद लोगों की हमेशा से मदद करती हैं। जिसके लिए उनके नाम का चयन हुआ है।

ऊषा कुमार ने बताया कि मैंन हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद की है। मेरे पास एक कॉल आया तब जाकर मुझे पता लगा कि मुझे दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। उन्होने आगे बताया कि नेपाल की तरफ से हमारी खास मेहमानवाजी की गई।

Whatsapp Channel Join