accident

Rewari : मातम में बदली खुशियां, 12 दिन बाद 2 बेटियों की शादी, क्रेन की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत

रेवाड़ी हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतक महिला अपने मायके (पीहर) में भात न्योतने जा रही थी, उसकी 2 बेटियों की 12 दिन बाद शादी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर से सटे गांव जाटूवास निवासी करीब 42 वर्षीय महिला गायत्री की दो बेटियों की शादी अगले माह 7 दिसंबर को होनी है। शुक्रवार को गायत्री राजबीर के ऑटो में सवार होकर अपने मायके (पीहर) राजस्थान के कोटकासिम स्थित मेवाली में जा रही थी। ऑटो में पूनम व आर्यन भी बैठे हुए थे। गांव बखापुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रेन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में महिला सवार महिला को क्रेन ने टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और राजबीर के अलावा गायत्री, पूनम व आर्यन को गंभीर चोटें आई। चारों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया।

क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Whatsapp Channel Join

सूचना के बाद कसौला थाना के तहत आने वाली गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजबीर की शिकायत पर क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्दनाक हादसे के बाद गायत्री के परिवार में शादी की की खुशियां मातम में बदल गई। उसकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।