29 Nov 2023 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 29 नवम्बर 2023🌷

🌹 दिन – बुधवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – द्वितिया🌷 

🌹 नक्षत्र – म्रगशीर्षा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – साध्य🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:03 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:23 पर🌷

🌹 प्रथम करण – गारा🌷

🌹 द्वितीय करण – वणिजा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – मिथुन🌷

🌹 सूर्यराशि – वृश्चिक🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 276

आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी दोस्त की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। अधिकारियों से मिला सहयोग आज आपके उत्साह को बढ़ाएगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। देवी स्कंदमाता को नारियल अर्पित करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।

image 275

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 277

आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। किसी खास काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं । देवी माँ को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

image 275

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 278

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। कुछ दिनों से ऑफिस का रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के कम्यूनिकेशन से जुड़े छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी टॉपिक को समझने के लिए दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

image 275

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 279

आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी भविष्य के काम के लिए आज ही योजना बनाएंगे। आज व्यर्थ के उलझन में पड़ने से आपको बचना चाहिए । इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नयी नौकरी मिलने की संभावना है । अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। देवी स्कंदमाता को पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

image 275

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 280

आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पडेगी । छात्रों के लिए आज का दिन नयी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

image 275

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 281

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी काम के पूरे होने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए अनुभव प्राप्त होंगे। देवी स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

image 275

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 282

देवी स्कंदमाता की कृपा से आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। कोई सहपाठी आपसे अपनी कुछ बातें शेयर करेंगे। आज आप हर किसी की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा । आज आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

image 275

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 283

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। इस राशि के आर्ट्स विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। दुर्गा माँ के मंदिर जाएं, आप जीवन में हर तरह से सफल होंगे।

image 275

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 284

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा अगर आप किसी से प्यार करते हैं या उसे पसंद करते हैं, तो आज आप अपनी दिल की बात कह दें । किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

image 275

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 285

मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यवसाय में किसी रिश्तेदार के सहयोग से आपको फायदा होगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। आपको अपने बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार सहित दुर्गा जी की आरती करें, आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।

image 275

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 286

कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

image 275

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 287

आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा । अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आप किसी काम को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। माँ स्कंदमाता को मिश्री का भोग लगाएं, मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

image 275

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏