Screenshot 1136

Gurugram Police ने तांत्रिक की हत्या मामले में 1 लाख के इनामी बदमाश करण उर्फ अली को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

गुरुग्राम पुलिस ने फरवरी 2019 में हुए तांत्रिक विजय उर्फ तांत्रिक की हत्या मामले में 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश करण उर्फ अली को गिरफ्तार किया है, अमृतसर पंजाब में छिपे हुए था। पुलिस ने बताया कि इस हत्या की प्लानिंग गैंगस्टर कौशल चौधरी, अमित डागर और आरोपी करण ने दुबई में की थी।

गुरुग्राम पुलिस ने इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और बादशाहपुर थाना में केस दर्ज किया गया था। करण उर्फ अली 2013 से दुबई में रह रहा था। गुरुग्राम के शांति नगर में उनका घर था, उन्होंने बीए तक पढ़ाई की थी। वह दुबई जाने से पहले गुरुग्राम के शांति नगर में रहने वाले अमित डागर के संपर्क में था। करण ने दुबई में काम किया और अभी भी वहां के एक बैंक में काम कर रहा हैं। जानकारी अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि करण का गैंगस्टर कौशल चौधरी और अमित डागर के साथ बहुत गहरा नाता था। 2018-19 में कौशल चौधरी को जब तलाशा जा रहा था, तो करण ने उसे दुबई में छिपने की सहायता की थी। करण ने दुबई में कौशल को हर सुख सुविधा और साधन उपलब्ध कराई थी। गैंगस्टर कौशल चौधरी और अमित डागर के गुर्गों से करण ने हथियार का लाइसेंस बनवाने के लिए 1 लाख रुपये भी दिए थे।

नीरज फरीदपुर से भी जांचा जाएगा संबंध

Whatsapp Channel Join

पुलिस के मुताबिक करण से नीरज फरीदपुर का भी संबंध जांचा जाएगा। नीरज पंडित उर्फ फरीदपुर फरीदाबाद के फरीदपुर का रहने वाला है, जो कौशल गैंग का खास आदमी है। वे वांटेड हैं और कई मामलों में उनका नाम आया है। पुलिस करण से यह भी पूछेगी कि वे नीरज फरीदपुर से कैसे जुड़े हैं।

तांत्रिक की हत्या मामला

23 फरवरी 2019 को सेक्टर-48 सोहना रोड पर विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इससे साफ होगा कि आरोपी का किस गैंग से कौन-कौन सा जुड़ाव है। पूछताछ के दौरान स्पष्ट होगा कि और कितने मामलों में आरोपी शामिल हैं।