कुरुक्षेत्र के बीचों बीच थीम पार्क की जमीन में सिख संग्रहालय बनाने के लिए पुरातत्व विभाग को जमीन देने के विरोध में पिछले तीन दिनों से समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान व समाज के कुछ गणमान्य लोग केडीबी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दे रहे थे। वहीं आज विधायक सभा सुधा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शहर के कुछ लोगों के विरोध के बाद उन्होंने सिख संग्रहालय बनाने की जमीन में अब बदलाव किया है।
उन्होंने कहा कि अब सिख संग्रहालय नेशनल हाईवे पर बनेगा। वहीं विधायक के इस बयान के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के बाहर धरना दे रहे समाजसेवियों ने अपना धरना भी समाप्त कर दिया और विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल,लोगो व सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया । वही समाजसेवी पवन शर्मा पहलवान ने भी विधायक और सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में थीम पार्क किसी भी समाज को लीज पर नही दिया जाएगा,ऐसा विधायक सुभाष सुधा द्वारा आश्वासन दिया गया है।
