Skip to content
Friday, February 13, 2026
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’
CITY TEHELKA LOGO

City Tehelka

Online News Portal in Haryana

realtime-news-city-tehelka
  • देश
  • विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • वीडियो
  • राजनीति
  • खेल
  • पंचांग एवं राशिफल
  • Contact us
site mode button
Mizoram Election Results Update

Mizoram Election Results Update : 27 सीटों के साथ ZPM को बहुमत, MNF को 10, BJP 2 और Congress को 1 सीट पर संतोष, जोरमथांगा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा
December 4, 2023December 4, 2023Ravinder

Mizoram Election Results 2023 Live Update : मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में ही जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) लीड पर रही। मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज मतगणना के दौरान यहां 174 प्रत्याशियों के भविष्य की किस्मत का पिटारा खुला है। इन चुनावों के परिणामों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है।

इस बार जेडपीएम पूर्व आईपीएस लालदुहोमा के नेतृत्व में राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। वहीं एमएनएफ के जोरामथांगा अपनी सरकार को बचाने में नाकामयाब रहे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राजभवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि 40 सीटों वाले मिजोरम विधानसभा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत थी। वहीं राज्य में अब जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जबकि सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 10 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा। मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 सीट से चुनाव हार गए। उन्हें जेडपीएम के ललथनसंगा ने मात दी है।

इस्तीफा

इसके अलावा मिजोरम में भाजपा के हिस्से 2 और कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से एक सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। जेडपीएम पार्टी में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी, विधायक एवं पूर्व सांसद लालडुहोमा द्वारा स्थापित पार्टी जेडपीएम के मिजोरम में सत्ता के शिखर तक पहुंचने की कहानी बहुत दिलचस्प रही है। बता दें कि वर्ष 2018 के मिजोरम विधानसभा चुनावों में जेडपीएम पहली बार मैदान में उतरी थी। पार्टी ने खुद को मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया। उस दौरान पार्टी ने शराबबंदी की वकालत की।

Whatsapp Channel Join

छह क्षेत्रीय दलों के गठबंधन के रूप में हुआ था जोरम पीपुल्स मूवमेंट का गठन?

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) का गठन छह क्षेत्रीय दलों के गठबंधन के रूप में किया गया था। इन छह क्षेत्रीय दलों में मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रेलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थे। इन दलों ने आगे चलकर एक एकीकृत इकाई के रूप में विलय कर लिया। इसके बाद आधिकारिक तौर पर वर्ष 2018 में जोरम पीपुल्स मूवमेंट यानि आज के जेडपीएम का गठन हुआ। हालांकि चुनाव आयोग में पंजीकृत होने के लिए जेडपीएम को और इंतजार करना पड़ा।

मिजोरम 12 1

इसके बाद भारतीय चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में पार्टी को पंजीकृत कर दिया। इस दौरान जहां पार्टी के लिए यह बड़ी खुशी की बात थी तो दूसरी तरफ एक दुख समाचार भी सामने था। जेडपीएम को राजनीतिक पार्टी का दर्जा मिलने के साथ इसकी सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस वर्ष 2019 में ही गठबंधन से बाहर हो गई। लेकिन पार्टी ने हिम्मत नहीं हारी और अपने मनसूबों पर डटी रही। जेडपीएम का उद्देश्य मिजोरम के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाना रहा। जिसका गठन ही सामाजिक चिंताओं और सामुदायिक कल्याण पर ध्यान देने के लिए एक गैर-राजनीतिक इकाई के रूप में किया गया था। अब जेडपीएम ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जोरमथंगा को मात देकर राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां पैदा कर दी हैं।

मिजोरम 11 1

जेडपीएम ने दोपहर को ही जीत पर कर ली थी फतेह

दोपहर के समय चुनाव आयोग के अनुसार मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 25 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 40 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। जेडपीएम दो सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मिजोरम में भाजपा का दो सीटों पर कब्जा हो चुका था। वहीं आइजोल पूर्व-1 निर्वाचन क्षेत्र में जेडपीएम के लालथनसांगा ने मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हराया। मुख्यमंत्री को 2101 वोटों से करारी हार मिली है।

उधर जेडपीएम पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार लालदुहोमा का कहना है कि वह कल या परसों राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। उनका कहना है कि इसी माह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। लालदुहोमा का कहना है कि मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। यही हमें निवर्तमान सरकार से विरासत में मिलने जा रहा है। हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार जरूरी हैं और उसके लिए हम संसाधन जुटाने जा रहे हैं।

मिजोरम 7 1

जानिए कौन हैं जेडपीएम पार्टी के सीएम उम्मीदवार लालदुहोमा

एमएनएफ और कांग्रेस के अलावा मिजोरम में तीसरी बड़ी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) है। जिसके प्रमुख नेता लालदुहोमा हैं। लालदुहोमा एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। यह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। गत दिनों जब राहुल गांधी की जब संसद सदस्यता गई थी तो लालदुहोमा एक बार फिर चर्चा में आ गए थे।

बता दें कि लालदुहोमा ने वर्ष 1984 में मिजोरम से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सीट जीती थी। बाद में उनका प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से मतभेद हो गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह वर्ष 1988 में दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले लोकसभा सांसद बने। वर्ष 2018 में लालदुहोमा ने आइजोल पश्चिम-I और सेरछिप से निर्दलीय चुनाव जीता।

वहीं जेडपीएम के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चवांगलियाना का कहना है कि वह पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहे हैं। जीत के बाद उनकी प्राथमिकता खेती, खाद्यान्न उगाने में आत्मनिर्भर बनने, बिजली एवं संचार को बढ़ाने और युवाओं के मुद्दों को सुलझाने पर कार्य किए जाएंगे।

मिजोरम 2. 1 2

मिजोरम में वर्ष 1984 से राज कर रही थी एमएनएफ और कांग्रेस

मिजोरम में वर्ष 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार सत्ता पर काबिज रही। इस बार जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने एमएनएफ के अपनी सरकार बनाने के मनसूबो पर पानी फेर दिया है।

इससे पहले चुनाव आयोग की 13 सीटों पर चुनावी परिणाम सामने आया। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 11 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि अन्य दो सीटों पर अलग-अलग पार्टी ने अपना कब्जा किया है। इनमें से एक सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एनएमएफ) और एक सीट पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। उप मुख्यमंत्री के बाद अब मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री और एमएनएफ प्रत्याशी आर लालथंगलियाना दक्षिण तुईपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से मात खा गए। लालपेखलुआ को 5468 वोट और एमएनएफ के आर लालथंगलियाना ने 5333 वोट हासिल किए हैं।

मिजोरम 4 1

मतगणना शुरू होते ही लीड पर थी जेडपीएम

बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वोटों की गिनती शुरू होते ही जोरम पीपुल्स मूवमेंट फिलहाल बहुमत के आंकड़े को पार करते नजर आ रही थी। हालांकि पहले मिजोरम में मतगणना को लेकर 3 दिसंबर का दिन तय किया गया था, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था। इसके बाद सामने आए रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 29 सीट पर आगे रही। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 7, भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त मिली।

मिजोरम 6 1

मुख्यमंत्री जोरमथांगा पीछे, उप मुख्यमंत्री तावंलुइया हारे

गौरतलब है कि जोरम पीपुल्स मूवमेंट के प्रमुख लालदुहोमा हैं, जो एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी भी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। वर्ष 2018 के चुनाव में जेडपीएम को 8 सीटें मिली थीं। बता दें कि मुख्यमंत्री जोरमथांगा आइजोल पूर्व-1 सीट पर पीछे चल रहे।

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी लालदुहोमा अपने गृह क्षेत्र सेरछिप सीट पर बढ़त बनाए हुए थे, जबकि मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता आइजोल पश्चिम-3 सीट से पीछे चल रहे थे। मिजोरम के उप मुख्यमंत्री तावंलुइया तुईचांग में जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा से हार गए। मिजो नेशनल फ्रंट के तावलुइया को 6079 वोट मिले, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट के प्रत्याशी डब्ल्यू चुआनावमा को 6988 ने मत प्राप्त किए।

मिजोरम 5 1

वर्ष 2018 में कांग्रेस के हाथ से चला गया था राज

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता देखने को मिला। इससे पहले मिजोरम में कांग्रेस ने 10 साल तक राज किया। पी ललथनहवला चम्फाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया था। जीत के बाद जोरमथंगा मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2018 में एमएनएफ को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 और निर्दलीयों के खाते में 8 सीटें आई थीं।

वर्ष 2023 में मिजोरम में लालदुहोमा की पार्टी जेडपीएम अपनी सरकार बनाती दिखी। आंकड़ों के अनुसार जेडपीएम सबसे आगे बढ़त बनाए रही। एक्जिट पोल की मानें तो मिजोरम में जेडपीएम को 16, सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 15, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Tagged CM Zoramthanga submitted resignation to the GovernorMizoram Election Results 2023 Live UpdateMizoram Election Results UpdateMNF is satisfied with 10 seats BJP 2 and Congress 1 seat

Post navigation

Panipat : हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां देर से पहुंचने पर श्रमिकों ने बुझाने का किया प्रयास
5 Dec 2023 पंचांग एवं राशिफल

Related Posts

7 17

Haryana में AAP नेता को गिरफ्तारी का डर, बोले-‘मिल रही धमकियां’

12 months ago12 months agoSwati
Bhiwani: Fraud in the name of digital arrest, cyber crime police arrested 4 accused

एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का फर्जी एमडी बन किसानों से ठगे हजारों, आरोपी गिरफ्तार

10 months ago10 months agoAkhil Mahajan

हरियाणा में बाढ़ पर छिड़ी राजनीति, केजरीवाल के बयान पर भड़के हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज

July 15, 2023July 15, 2023Swati

Follow us on Google & Whatsapp

Google News Whatsapp-Channel
Cygnus Maharaja Aggarsain Hospital Panipat

Cricket LIVE

Live Cricket Scores
kabir aushadhalya

अपना शहर चुने

  • पानीपत
  • पंचकुला
  • सोनीपत
  • रोहतक
  • फरीदाबाद
  • यमुनानगर
  • गुरुग्राम
  • कुरुक्षेत्र
  • हिसार
  • करनाल
  • अंबाला
  • रेवाड़ी
  • जींद
  • नूंह
  • महेंद्रगढ़
  • फतेहाबाद
  • चंडीगढ़
  • सिरसा
  • भिवानी
  • पलवल
  • कैथल
  • झज्जर
  • चरखी दादरी

Links

  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’

RECENT NEWS

  • बडी खबर सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर कई आएंगे लपेटे में 1

    बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में

    3 weeks ago3 weeks agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 89

    स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 87

    ‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्‍द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 86

    पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 85

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan

Our Other DIvisions

  • Dharm Karm
  • Sehat Tehelka
  • City Tehelka Haryana
  • City Tehelka Sonipat
  • City Tehelka Karnal
  • UP Tehelka
  • Delhi Tehelka
  • Punjab Tehelka
  • city-tehelka-footer-logo

    Social Media

    Download The App

    city-tehelka-android-app-icon city-tehelka-apple-app-icon

    Trending Topics

    एक देश एक चुनाव
    डॉ भीमराव आंबेडकर
    किसान आंदोलन
    बांग्लादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार
    ट्रम्प की वापसी
    ट्रुइडो का डर
    दिल्ली विधानसभा इलेक्शन
    संविधान संशोधन


    Copyright Disclaimer : The content published on this news website is for informational purposes only. We strive to ensure accuracy and reliability, but we cannot guarantee completeness or timeliness. The views expressed by contributors and commenters are their own and do not necessarily reflect the views of the website or its affiliates.

    Bollywood Tehelka

  • Bollywood News Hindi
  • Bollywood Stars
  • Top Cinema Stories
  • Bollywood Special News
  • Movies Review
  • Web Series Review
  • Latest Bollywood News
  • Top Bollywood News
  • Cricket Tehelka

  • ICC Men World Cup
  • ICC Women World Cup
  • IPL Men
  • IPL Women
  • Under 19 Men
  • Under 19 Women
  • Ranji Trophy
  • Vijay Hazare Trophy
  • Syed Mushtaq Ali Trophy
  • Other Domestic Trophy
  • Sports Tehelka

  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Badminton
  • Kabaddi
  • Tennis
  • Athletics
  • Wrestling
  • Boxing
  • Shooting
  • Chess
  • Health

  • Ayurvedic Tips
  • Desi Nuskhe
  • Skin Care Tips
  • Hair Care Tips
  • Face Care Tips
  • Yoga
  • Haryana Tehelka

  • Ambala
  • Bhiwani
  • Charkhi Dadri
  • Faridabad
  • Fatehabad
  • Gurugram
  • Hisar
  • Jhajjar
  • Jind
  • Kaithal
  • Karnal
  • Kurukshetra
  • Mahendragarh
  • Nuh
  • Palwal
  • Panchkula
  • Panipat
  • Rewari
  • Rohtak
  • Sirsa
  • Sonipat
  • Yamunanagar
  • अन्य खबरें

  • वीडियो
  • राजनीति
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा की शान
  • जरुरी फ़ोन नंबर
  • पंचांग एवं राशिफल
  • हरियाणा
  • क्राइम
  • Gadgets

  • Latest Mobile Phone
  • Latest Tech Gadgets
  • Latest Gaming Laptop
  • Latest Work PC
  • Latest Gaming PC
  • Latest Android Phone
  • Latest iPhone
  • Fact Check

  • Fact Check
  • False News
  • Fake News
  • राज्य

  • हरियाणा
  • पंजाब
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • Other Useful Links

  • Advertise with Us
  • Terms & Conditions
  • Copyright
  • Cookie Policy
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy for Android Mobile App
  • Disclaimer
  • Our Team
  • DNPA Ethics
  • About us
  • Contact Us
  • Sitemap HTML
  • Sitemap XML
  • Copyright © 2025 All Rights Reserved by JMDK Media Private Limited | Theme: News Portal by Mystery Themes.