Dinesh Fadnish passed away

CID के चर्चित कलाकार Dinesh Fadnish का हुआ निधन, Heart Attack आने के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट

बड़ी ख़बर मनोरंजन हरियाणा

सोनी टीवी के मशहूर टीवी शो सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स कर किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीश का निधन हो गया है। 57 की उम्र में दिनेश ने आखिरी सांस ली। रविवार को ही दिनेश को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर ही बताई जा रही थी। फैंस उनके ठीक होने के लिए बहुत प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन किसी की भी प्रार्थना काम नहीं आई और दिनेश सबको छोड़कर चले गए।

बता दें कि सीआईडी में दिनेश, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। सीआईडी में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता था क्योंकि वह बहुत कॉमेडी करते थे। फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

mv5byza4nzflztctndjmzi00mmmyltkzmtgtmjfhntq5yjiyow 1701756826

4 दिसंबर को ली अंतिम सांस

Whatsapp Channel Join

जानकारी के मुताबिक दयानंद शेट्टी ने बताया कि दिनेश का निधन बीती रात हुआ था। उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के टुगना अस्पताल में भर्ती था। जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे। लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चल गए।

mixcollage 02 dec 2023 09 55 pm 1970 1701534319

कहां होगा अंतिम संस्कार

दिनेश फडनिस के निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर रही है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा। 57 साल की उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी है। हर कोई दिनेश को नम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है।  

CID Dinesh Phadnis Hospitalised jpg

सीआईडी में इंस्पेक्टर बनकर मिली पहचान

दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो सीआईडी से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में वो इस्पेंक्टर फ्रेडरिक के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पंसद किया गया था। लेकिन सीआईडी के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे। उनको लेकर ऐसी खबरें थी कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे। दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे। लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कर दिया है।