हरियाणा के 12 जिलों में आज और कल घने कोहने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में सुबह और शाम को कोहरा अधिक हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में महेंद्रगढ़ का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो दिनों में रात और दिन के तापमान में कमी हो सकती है। 11 से 13 दिसंबर के बीच, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आसमान पर बादलों का प्रभाव होगा। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश होने के भी आसार है।

रात का तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच किया गया रिकॉर्ड
राजस्थान के साथ मिलकर हिसार और महेंद्रगढ़ में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। राज्य में रात का तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस था। हिसार में तापमान 7.0 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया है। रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री था। प्रदेश में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

कोहरे के कारण वाहनो की गति होगी धीमी
गत दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए है। उत्तरी बर्फीली हवाओं से शीतलहर चलने लगी है। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खास हिदायत दी है कि किसी जरुरी काम के लिए ही वाहन लेकर घर से निकले। इससे दुर्घटना होने से टल सकती है।