कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर अलग-अलग राज्यों के कलाकार कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर अपनी राज्य की संस्कृति को बिखेर रहे हैं। वही आपकी बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा सरकार द्वारा असम राज्य को पार्टनर बनाया गया है। जिसका पवेलियन भी कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाया जा रहा है।
वही अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में असम के कलाकार भी पहुंचे हैं, जो असम की संस्कृति को बिखेर रहे हैं। अभी असम के कलाकारों की एक टीम यहां पर पहुंची है और 17 दिसंबर को 150 कलाकार और कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचेंगे और असम की संस्कृति का बखूबी प्रदर्शन करेंगे।

असम के कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि असम सरकार द्वारा व असम के मुख्यमंत्री द्वारा उनको सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में वह अपनी संस्कृति का अच्छे से प्रदर्शन करें और लोगों को असम की संस्कृति से अवगत करवाए।

