हरियाणा के यमुनानगर जिलें में जन्मदिन मनाने पहुंचे युवक और उसके दोस्त पर पार्टी में आए युवकों ने हमला कर दिया। इसमें जिस युवक का जन्मदिन था और उसके साथी को काफी चोटें लगी। उन पर ईंटों से हमला किया गया। सिर और मुंह पर कांच की बीयर की बोतलें मारी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी तरुण मेहरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि छह दिसंबर को उसका जन्मदिन था। उस दिन रात के समय वे कैप्सन मॉल के पास थे। उसके साथ उसका दोस्त बैंक कॉलोनी निवासी हरि ओम, गोपाल, गौरव, अभिनव थे। वहां पर वे पार्टी कर रहे थे।
छोटी लाइन निवासी मनी मेहरा शराब के नशे में था और गौरव के साथ गाली गलौच करने लगा। उसने बीच बचाव कराया तो मनी और उसके भाई मोहित ने अपने एक दोस्त के साथ गौरव पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए हरिओम के सिर और मुंह पर मनी ने बोतल से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन भी पर ईटों से हमला कर दिया। उनकी बाइकें भी तोड़ दी। आरोपी वहां से धमकी देकर फरार हो गए। उसे और हरिओम को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
