कुरूक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आमजन के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। महोत्सव में अवैध रूप से रेहडी पर मिलावटी जूस बेचा जा रहा है। जिस पर आज फूड सेफ्टी विभाग से कड़ी कार्यवाही की है।
कुरुक्षेत्र सेफ्टी विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अवैध रूप से रेहड़ियों पर बेच रहे जूस संचालकों पर कार्यवाही की। स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी ऑफिसर सीएमओ डॉक्टर अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से रेहड़ियों पर बेच रहे जूस संचालकों का सारा सामान जप्त किया और बना हुआ सारा जूस मौके पर ही नष्ट करवाया।

डॉ. अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में वह पहले भी अवैध रूप से रहेडियो से बेच रहे जूस संचालकों पर 3 बार कार्यवाही कर चुके हैं। इनका बनाया हुआ सारा जूस नष्ट कर चुके हैं, लेकिन यह दोबारा से गीता जयंती महोत्सव में अवैध रूप से जूस बेच रहे हैं। जिसकी लगातार शिकायत उनको मिल रही थी और इसी के मध्य नजर आज कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

उन्होंने कहा कि आज कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रेहडी पर बेच रहे जूस संचालकों का सारा सामान जप्त किया गया और मौके पर बनाया गया जूस नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी रेहड़ियों को भी पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया है और जिन रेहडी संचालकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था उनकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। आगामी कार्यवाही के लिए डीएमसी को सूचित कर दिया गया है।

