प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों में मार्केटिंग फीस बढ़ोतरी को लेकर सोनीपत की सब्जी मंडी में आढ़तियों का हल्ला बोल देखने को मिल रहा है। सोनीपत की सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद कर सफल हड़ताल की है। व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि में रहते हुए सरकार ने नोटिफिकेशन को वापस नहीं लिया तो बड़े स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। 1 जनवरी से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल होगी। व्यापारियों ने यह भी कहा है कि एडवांस टैक्स राशि टैक्स जबरदस्ती थोपा जा रहा है। एडवांस टैक्स को किसी भी सूरत में नहीं दिया जाएगा।
उनका कहना है की मार्केट फीस बढ़ा देने के चलते ही सब्जी व्यापारियों में रोज है जिसके चलते आज उनके द्वारा हड़ताल की गई है उनकी मुख्य मांगे हैं कि मंडी प्रशासन और सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि सभी सब्जी व्यापारी मार्केट कमेटी की 1 साल की फीस एडवांस के साथ पिछले साल की फीस का 40% एक्स्ट्रा जमा कराये, सरकार के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि मार्केट कमेटी फीस सब्जी व्यापारियों से हर वर्ष 10% की बढ़ोतरी के साथ ली जाएगी, उन्होंने कहा कि जब मार्केट तब से ही वह 5% मार्केट फीस पर काम करते आ रहे हैं जिसको सरकार के द्वारा अब बढ़ा दिया गया है इसके विरोध में ही आज हरियाणा के सभी सब्जी व्यापारियों की तरफ से हरियाणा की सभी सब्जी मंडी में हड़ताल की गई हैँ।
