Equipment Distribution Program

Panipat : स्पेशल बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा, Children with special needs प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला पानीपत के अंसल-1 स्थित जैन संस्थानक में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से संचालित चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड प्रोजेक्ट द्वारा  दिव्यांग बच्चों के इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगर निगम मेयर अवनीत कौर, हरियाणा राज्यबाल आयोग की सदस्य मीनू शर्मा, जिला परिषद के सीईओ एचसीएस विवेक चौधरी और करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी चांद भाटिया ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के बाद गीता पाठ से की। चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योतिष कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था के दिव्यांग बच्चों के लिए सभी को स्पेशल प्रोजेक्ट के बारे जानकारी दी। जिसके तहत इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों के द्वारा नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। साथ ही बच्चों ने अपने जीवन के अनुभव को सभी के साथ साझा किया। इस मौके पर ब्लाइंड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनीश जैन मौजूद रहे।

अंसल 1०

इस मौके पर मुख्यतिथि ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता संबंधित जरूरी उपकरण प्रदान किए। साथ ही विभिन्न प्रकार की शिक्षा संबंधित एक्टिविटी किट उपहार स्वरूप प्रदान की गई। 33 जरूरतमंद बच्चों को व्हीलचेयर, स्ट्रॉलर, वॉकर, हियरिंग एड कान की मशीन, एमआर स्पेशल किट, सीपी चेयर, कमबोर्ड चेयर प्रदान की गई। मेयर अवनीत कौर ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए इन बच्चों के लिए हरसंभव मदद के प्रयास का आश्वासन दिया। सीईओ विवेक चौधरी ने भी बच्चों के लिए प्रशासनिक विभाग की तरफ से हरसंभव मदद के प्रयास का आश्वासन दिया।

Whatsapp Channel Join

अंसल 2०

समाज और सरकारी सहयोग से बच्चों की मदद के लिए बढ़ाए जा रहे कदम

इस दौरान राज्यबाल आयोग सदस्य मीनू शर्मा और चांद भाटिया ने बताया कि इन विशेष बच्चों से मिलकर उनकी प्रतिभा को नजदीक से जानने का मौका मिलता है। बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है। ब्लाइंड स्कूल पानीपत के वाइस प्रिंसिपल अनीश कुमार जैन ने अपने भाषण में बच्चों और अभिभावकों को उत्साहित किया। प्रोजेक्ट हेड ज्योतिष कुमार ने बताया कि किस प्रकार सर्वे के बाद इन बच्चों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने एवं लगातार काउंसलिंग में संस्था द्वारा मदद किया जा रहा है। बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं। कुछ बच्चों को इलाज के लिए खानपुर कलां पीजीआई, कल्पना चावला अस्पताल करनाल इलाज के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्पेशल बच्चों की मदद के लिए आंखों के ऑपरेशन में मदद, कानों से नहीं सुनने वाले बच्चों के लिए उनका जांच एवं थेरेपी में मदद, पैर हाथ से दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल जूते लगवाने जैसे सब कार्यों में संस्था द्वारा सरकारी अस्पताल के माध्यम से मदद की जा रही है।

स्पेशल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदद पर डाला प्रकाश

इस दौरान मुख्य सलाहाकार सुधा झा ने बताया कि संस्था द्वारा वर्तमान में इन स्पेशल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, जरूरी उपकरण दिलाने जैसी सब चीजों में मदद कर रही है। अभी इस प्रयास के माध्यम से संस्था वर्तमान में पानीपत के 20 विभिन्न क्षेत्रों में 80 से ज्यादा बच्चों तक पहुंच चुकी है। इसमें वर्तमान में लगभग 40 बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर कुछ स्पेशल बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी अपना अनुभव साझा किया। प्रोजेक्ट संचालक बस्ता मारडी ने बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट की पानीपत में ज्यादा आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था की ओर से बस्ता मारडी, राकेश राजपूत,  ज्योतिष कुमार, शाहिना, गीता, सुधा झा, दीपक, अनिल, संजीव, सीमा, कमलेश, रोशन प्रधान, सोमनाथ विका, राजेंद्र वर्मा, कांता देवी, एडवोकेट कोमल, सुमन सिंह और अनीता गुप्ता मौजूद रही।