Students took part in group Geeta recitation

Panipat : बांके बिहारी मंदिर में विद्यार्थियों ने सामूहिक गीता पाठ व प्रतियोगिता में लिया भाग

पानीपत हरियाणा

बांके बिहारी मंदिर अंसल सुशांत सिटी पानीपत में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ एवं प्रतियोगिता में भाग लिया गया। तदुपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। गीता कोर कमेटी द्वारा गीता के 18 अध्याय का उच्चारण किया गया।

गीता परिवार द्वारा विश्व स्तर पर 180 देश से 42 घंटे तक ऑनलाइन अखंड गीता पाठ पारायण जिसमें संपूर्ण श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्यायों का 18 बार शुद्ध संस्कृत पारायण किया गया। श्री राम मंदिर जन्मभूमि के कोषाध्यक्ष व गीता परिवार के संस्थापक परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विदित है कि वर्ष 1986 में संस्थापित गीता परिवार के लर्न गीता उपक्रम के अंतर्गत वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी गीता कक्षा पूर्णतया निशुल्क चलाई जा रही है। जिसमें नित्य जून ऑनलाइन माध्यम से 8 लाख से अधिक लोग 13 भाषाओं में प्रातः 5 बजे से रात्रि 2 बजे तक 19 समय सत्रों में 8 हजार निष्काम गीता सेवियों की सेवाओं द्वारा नित्य 2 हजार से भी अधिक जूम  कक्षाओं में निशुल्क गीता सिखाई जाती है। गीता जयंती के अवसर पर learngita.com पर घर बैठे जुड़कर महायज्ञ में गीता के अध्याय का पठन कर अलौकिक आनंद का अनुभव कर सकते हैं।

Whatsapp Channel Join