Triple attack of winter fog and pollution in Gurugram

Gurugram में सर्दी, कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक, सर्दी के सितम से लोग परेशान

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के गुरुग्राम में सर्दी, कोहरे, और प्रदूषण का समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं। गुरुग्राम के शहरी इलाकों में कोहरा बढ़ने से दृश्यता 150 से 200 मीटर तक हो रही है, जबकि गाँवों में सड़कों पर दृश्यता केवल 50 मीटर के आस-पास है।

गुरुग्राम में गिरता हुआ तापमान लोगों के लिए समस्याएँ उत्पन्न कर रहा है। मंगलवार की सुबह गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था, जिससे लोग सर्दी से बचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदूषण का स्तर 300 के पार है।

105931593

लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

Whatsapp Channel Join

सर्दी और प्रदूषण के साथ जुड़े इस समस्या के कारण गुरुग्राम में लोगों को कई समस्याएँ हो रही हैं। यहां प्रदूषण का स्तर लगातार 350 को छू रहा है, जिससे जिला प्रशासन को चुनौती हो सकती है। जिला प्रशासन दावे कर रहा है कि प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न विभागों को काम में लगाया गया है, लेकिन इस अंदाजे से प्रदूषण की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।

65857328f38a0 up weather 222943900 16x9 1

ठंड के कारण सर्दी, खांसी जैसी हो रही समस्याएं

सुबह की मॉर्निंग वॉक या काम पर निकलने वाले लोग सर्दी से बचने के लिए जैकेट और ग्लव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, पर सड़कों के किनारे कांपते भी नजर आ रहे हैं। सर्दी से पीड़ित लोगों की संख्या गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में बढ़ रही है, जहां उन्हें ठंड के कारण सर्दी, खांसी, और जुकाम जैसी समस्याएं हो रही हैं।