Girl's photo edited in obscene manner went viral on social media

Karnal : लड़की की फोटो को अश्लील तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, इंस्टाग्राम पर बनाए 5 फर्जी अकाउंट

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

करनाल जिले के एक गांव में एक लड़की की फोटो को अश्लील तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट्स बनाए और उन फोटोज में लड़की का चेहरा लगाकर परिवार को बदनाम कर रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों को भी आरोपी द्वारा इस फोटो की जानकारी भेज रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पास परिवार की जानकारी है और वह इस जानकारी का दुरुपयोग करके गंभीर अपराध कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी एक युवक है, जो इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से फर्जी अकाउंट्स बना रहा है। उसने लड़की के नाम से अकाउंट बनाकर उसकी फोटो शेयर की है और उसके रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेज करके उन्हें फोटो भेजी है।

Screenshot 1432

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह आरोपी को नहीं पहचानता। आरोपी ने उसकी लड़की के नाम से पांच अकाउंट्स बनाए हैं और इन्हें थोड़े दिनों के लिए ही चलाया है। जबकि मामले में पुलिस ने 67 आईटी एक्ट 2000 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1433

परिवार को घटना ने बहुत परेशानी में डाल दिया है। आरोपी ने मैसेज के जरिए धमकियां दी हैं और इससे परिवार का मानसिक दबाव बढ़ा है। सभी संबंधित व्यक्तियों को सतर्क रहने की जरूरत है और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए हम सभी को साथ मिलकर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

Screenshot 1434