There is enthusiasm among the devotees regarding Ram temple

Yamunanagar : राम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह, अयोध्या से आए अक्षत को लेकर श्रद्धालुओं ने किया शोभायात्रा का आयोजन

धर्म बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर में अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या से आए अक्षत को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा नागेश्वर धाम पक्का घाट से शुरू होकर मुख्य बाजार से होती हुई शिव मंदिर अंधेरिया बाग में पहुंची। जहां अक्षतो को स्थापित किया गया। यहीं से अक्षतो को घर घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। महंत यमुनागिरी शास्त्री व बाबा सीताराम की अगुवाई में आयोजित की गई। शोभायात्रा का बाजार में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

1 25

महंत यमुनागिरी शास्त्री ने कहा कि यह बड़ा ही पवित्र दिन है कि आज पावन अयोध्या नगरी से रादौर क्षेत्रवासियों के लिए अक्षतो के रूप में निमंत्रण आया है। आयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। वर्षो की तपस्या व लंबे इतंजार के बाद यह सौभाग्य हमें मिला है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए सभी रामभक्त धन्यवाद के पात्र है।

2 21

वही बाबा सीताराम ने कहा कि अयोध्या से पहुंचे अक्षत हमें निमंत्रण दे रहे है। राम भक्तों ने श्रीराम मंदिर के आंदोलन में बलिदान भी दिया। जिसके उपरांत आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम सभी को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनना है। इन अक्षतो के माध्यम से भगवान श्रीराम हमें एक बार अवश्य राम मंदिर आने का निमंत्रण दे रहे है। 22 जनवरी को जब तक अयोध्या में कार्यक्रम चलेगा हमें भी अपने अपने नजदीकी मंदिरों में पूजा अर्चना करनी है।

Whatsapp Channel Join