आगरा में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे के बाद अजीब मुद्दा सामने आया, जिसमें गाड़ी में रखे मुर्गे लूट गए। दरअसल सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना इलाके में कोहरे के चलते कई गाड़ियां टकरा गईं। जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक मैक्स गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें मुर्गे थे। ड्राईवर भी हादसे में घायल हो गया। जिसके बाद लोगों में मुर्गे लूटने का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर को घायल देख मुर्गों की लूट शुरू कर दी। जिसके हाथ जितने लगे वो उतने मुर्गे लेकर फरार हो गए।

सूचना के अनुसार गाड़ी के चालक ने इन मुर्गों को आगरा से खरीद कर अपने गांव ले जाने का कार्यक्रम बनाया था। लगभग 1.50 लाख रुपए के मुर्गे गाड़ी में थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड में खड़ा करवाया। जब ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी के अंदर मुर्गे रखे हुए हैं, तो लूटपाट शुरू हो गई। गाड़ी में से मुर्गे लूटने की घटना कैमरे में कैद हो गई। चालक ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और लोगों ने मुर्गों को लूटना शुरू कर दिया।

