National Sports Awards Ceremony

President Draupadi Murmu ने शटलर सात्विक और चिराग शेट्टी को दिया सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, तेज गेंदबाज मोहम्मद शम्मी को अर्जुन और 5 गुरुओं का द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मान

खेल देश पलवल बड़ी ख़बर हरियाणा

National Sports Awards Ceremony : दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के कई खिलाड़ियों को वर्ष 2023 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्टार शटलर सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया है। यह देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इनके अलावा भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। शमी ने घर में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी छाप सभी के दिलों में छोड़ी। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बता दें कि क्रिकेट में सिर्फ शमी को ही अर्जुन अवॉर्ड मिला है। साथ ही कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 5 गुरुओं (कोच) का द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मान किया गया है। इनमें कुश्ती कोच ललित कुमार, चेस कोच आरबी रमेश, पैरा एथलेटिक्स में महावीर प्रसाद सैनी, हॉकी में शिवेंद्र सिंह और मलखंभ में गणेश प्रभाकर को यह पुरस्कार दिए गए हैं।

सम्मान 2

खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए 3 लोगों को लाइवटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया है। इसमें मंजूषा कंवर, विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वाराज शामिल हैं। मंजूषा ने वर्ष 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स और साउथ एशियन गेम्स में बैडमिंटन इवेंट में पदक जीते थे। विनीत कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा कबड्डी प्लेयर कविता सेल्वाराज ने एशियाई गेम्स और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भी मेडल जीते हैं।

Whatsapp Channel Join

सम्मान 1

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ​ने सबसे पहले गुरुओं को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 में अपनी मेहनत के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। देश की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईंराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बन गए हैं।

शमी

भारतीय क्रिकेट जगत में सबसे पहली बार यह अवॉर्ड सलीम दुर्रानी को मिला था। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले आखिरी क्रिकेटर शिखर धवन थे। शिखर को वर्ष 2021 में इस सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पिछले साल कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड के लिए नामित नहीं था, लेकिन इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसे हासिल करने के लिए अपनी जगह बनाई। वहीं चिराग और सात्विक के लिए वर्ष 2023 यादगार रहा। उन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता (एशियन गेम्स के बैडमिंटन इवेंट में भारत का पहला गोल्ड) और एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 के खिताब भी जीते। सात्विक-चिराग वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विनर हैं। यह वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर लौटे थे। दोनों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है, जो भारत में खेलों का सर्वोच सम्मान है।